कौशल, अवसर और स्वर्णिम भविष्य: चम्पावत के 218 युवाओं को मिला मा0 मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप करियर मार्गदर्शन*

चंपावत

*युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को दिशा दे रहा चम्पावत प्रशासन: जीआईसी रमक और देवीधुरा में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के दूरदर्शी विजन को धरातल पर उतारने के लिए चम्पावत जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के कुशल निर्देशन में जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य के निर्माण हेतु एक विशेष करियर मार्गदर्शन पहल की गई। बुधवार को जनपद के राजकीय इण्टर कालेज रमक तथा राजकीय इण्टर कालेज देवीधुरा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए करियर संबंधी सूचना, व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन संपन्न हुआ।कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी श्री आर. के. पंत ने बताया कि इस मार्गदर्शन शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को आधुनिक रोजगार परिदृश्य और सरकारी योजनाओं से अवगत कराना है। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को रोजगार पंजीयन की सरल प्रक्रिया, रोजगार प्रयाग पोर्टल की कार्यप्रणाली, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के माध्यम से मिलने वाले वैश्विक अवसरों, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के अंतर्गत संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, स्किल प्रतियोगिता 2026 तथा मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना की बारीकियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार सही करियर विकल्प चुनने में सहायता प्रदान करने के लिए उपयोगी करियर साहित्य का भी वितरण किया गया। दोनों विद्यालयों को मिलाकर कुल 218 छात्र-छात्राओं ने इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी करियर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान पाया। इस दौरान जिला सेवायोजन विभाग के अधिकारी, कार्मिक, शिक्षक सहित छात्र-छात्राएं व अन्य उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *