अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर जनपदभर में पुलिस की पैनी नजर*

🚨 *जनपद चम्पावत*

*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन* में आज दिनांक 12.08.2026 को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।📌अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं स्थानों की गहनता से चेकिंग की गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई।📌पुलिस द्वारा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए लगातार चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है👮‍♂️ चम्पावत पुलिस की अपील: कानून एवं यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।🛡️ *सतर्क पुलिस • सुरक्षित चम्पावत**चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता* । 🚔मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत दिनाँक – 12.08.2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *