चम्पावत में सड़क विकास को मिली नई गति, बासिमार तोक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य को मिली ₹1.91 करोड़ की स्वीकृति*

चम्पावत

*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा से विकास कार्यों को मिलेगा बढ़ावा*आदर्श जनपद चम्पावत के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा अंतर्गत नरसिंहडांडा–मेरोली मोटर मार्ग से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासिमार तोक तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए उत्तराखण्ड शासन द्वारा ₹191.08 लाख (एक करोड़ इक्यानवे लाख आठ हजार रुपये) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।इस संबंध में परियोजना के अंतर्गत लगभग 2.45 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों तथा विद्यार्थियों को वर्षभर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।शासनादेश के अनुसार कार्य के लिए स्वीकृत धनराशि में से वित्तीय वर्ष 2026-27 में व्यय हेतु प्रारंभिक रूप से ₹10 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है। साथ ही कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व सभी तकनीकी स्वीकृतियां प्राप्त करने, वन भूमि हस्तांतरण सहित विभागीय मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा किसी अन्य योजना से कार्य के दोहराव से बचने के निर्देश भी दिए गए हैं।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों, विशेषकर विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा तथा स्थानीय विकास को नई गति प्राप्त होगी।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *