*जनपद चम्पावत*
*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया* चम्पावत के निर्देशन में आज दिनांक 30.07.2026 को *श्रीमती निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं नन्द किशोर बचकोटी प्रभारी AHTU* के नेतृत्व में *AHTU चम्पावत पुलिस* द्वारा बनबसा क्षेत्र में एक नेपाली मूल की बालिका, जो अपने साथियों के साथ भारत घूमने आई थी, अपने साथियों से बिछड़ी हुई मिली।📌पूछताछ के दौरान बालिका ने अपना पता उपनगर पालिका पोखरा महानगरपालिका-9, जिला कास्की, नेपाल बताया। तत्पश्चात AHTU पुलिस टीम ने नेपाल आफन्त (KIN) NGO से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सत्यापन एवं नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल उसके घर/परिजनों तक पहुंचाया।➡️चम्पावत पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से एक मासूम सुरक्षित अपने परिवार तक पहुँच सकी।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावतदिनाँक – 30.06.2026
kamal bhandari editor in chief ।

