हरेला पर्व पर सेवा संकल्प फाउंडेशन चलाएगा व्यापक वृक्षारोपण एवं पौध वितरण अभियानटनकपुर/चम्पावत, 15 जुलाई।
उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा 16 जुलाई 2026 को जनपद चम्पावत में व्यापक वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह अभियान फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी के निर्देशन में आयोजित होगा।कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत स्याललेख (चम्पावत) तथा खेल मैदान, भूमिया मंदिर, आमबाग-छीनीगोठ (टनकपुर) में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे और स्थानीय लोगों को पौधों का वितरण किया जाएगा।फाउंडेशन का उद्देश्य हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, हरियाली को प्रोत्साहित करना तथा प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।इस अवसर पर सेवा संकल्प फाउंडेशन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को सफल बनाने की अपील की है। हरेला पर्व पर आयोजित यह अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करेगा।
kamal bhandari editor in chief ।

