चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग चम्पावत द्वारा “सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के तहत आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन 160 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श लेकर निःशुल्क उपचार एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। वहीं, दो पात्र लाभार्थियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी बनाए गए।शिविर के दौरान मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इसके अलावा एक्स-रे, विभिन्न प्रकार की रक्त जांच, ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
kamal bhandari editor in chief।

