चम्पावत जनपद के लोहाघाट क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लोहाघाट पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में एक वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई के आदेश भी जारी किए गए हैं।
दिनांक 12 अप्रैल 2026 को थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा कस्बा लोहाघाट में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक पिकअप वाहन चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। चालक की पहचान मदन सिंह पुत्र भास्कर सिंह, निवासी ग्राम गडोली, थाना कनालीछीना (पिथौरागढ़) के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर वाहन संख्या UK05CA पिकअप को सीज कर दिया। इसके साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य शामिल रहे:
- अपर उप निरीक्षक धर्मेंद्र प्रसाद
- कांस्टेबल भारत भूषण
- कांस्टेबल अनिल शर्मा
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अक्षरशः पालन करें और नशे में वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

