उच्च जोखिम क्षेत्रों में जागरूकता शिविर, 75 लोगों के एक्स-रे कर संदिग्ध मरीज चिन्हित
टनकपुर। टीबी उन्मूलन के संकल्प को जमीन पर उतारते हुए टनकपुर ब्लॉक के उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों — चन्दनी और फागपुर — में शनिवार को विशेष जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का सफल आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर कुल 115 मरीजों की ओपीडी हुई और 75 व्यक्तियों के एक्स-रे कराए गए। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया।उच्च जोखिम (High Risk) क्षेत्रों में टीबी उन्मूलन के उद्देश्य से टनकपुर ब्लॉक के चन्दनी और फागपुर मे जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर में cho रश्मि वल्दिया, फार्मासिस्ट ऑफिसर-विजयश्री गहतोड़ी STS पंकज राठौर, TBHV योगेश कुमार, आशा कार्यकर्ता कमला देवी, मुन्नी ज्याल, सोनिया देवी, झीमा देवी की सक्रिय सहभागिता रही। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने मिलकर शिविर को सुचारु रूप से संचालित किया।
शिविर के दौरान चन्दनी मे कुल 60 मरीजों की ओपीडी की गई, जिसमें 35 व्यक्तियों के एक्स-रे कराए गए। वहीं फागपुर में 55 मरीजों की ओपीडी हुई, जिनमें से 40लोगों के एक्स-रे किए गए।
इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को टीबी के प्रमुख लक्षणों जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना आदि के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि टीबी एक पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, यदि समय पर जांच और नियमित उपचार लिया जाए।
स्वास्थ्य टीम द्वारा लोगों को टीबी जांच के लिए प्रेरित किया गया तथा संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच हेतु चिन्हित किया गया। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से टीबी मुक्त भारत अभियान को गति प्रदान की जा रही…

