श्री गोरल मंदिर, गौरलचौड़, चंपावत में आगामी श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सफल आयोजन को लेकर श्री गोरल ग्राम सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 01 अगस्त 2026 से 08 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को भव्य एवं दिव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा। आयोजन की सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कथा स्थल की सजावट, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, प्रसाद वितरण, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।समिति ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में श्रीमद्भागवत कथा में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें तथा आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।बैठक का समापन भगवान श्री गोरल देव के जयघोष एवं सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।निवेदककर्ता:श्री गोरल ग्राम सेवा समिति,श्री गोरल मंदिर, गौरलचौड़, चंपावत ।
kamal bhandari editor in chief ।

