चम्पावत के गोल्ज्यू महोत्सव में शामिल होंगे शहरी विकास मंत्री, दिया आमंत्रण


4 मई से चम्पावत में होगा आयोजन, प्रतिनिधिमंडल ने हल्द्वानी पहुंचकर सौंपा निमंत्रण


हल्द्वानी में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के आवास पर शिष्टाचार भेंट कर 4 मई से चम्पावत में आयोजित होने वाले गोरल (गोल्ज्यू) महोत्सव का आमंत्रण पत्र सौंपा गया।

नगर पालिका परिषद चम्पावत की ओर से आयोजित गोरल (गोल्ज्यू) महोत्सव के लिए प्रतिनिधिमंडल ने शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान मंत्री को विधिवत आमंत्रण पत्र भेंट कर महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में शंकर दत्त पांडे सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि 4 मई से शुरू होने वाला यह महोत्सव क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रमुख माध्यम है।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सराहना की और संभव उपस्थिति का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *