जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई और बेहतर शैक्षिक माहौल पर जोर
चम्पावत। होली फेथ स्कूल चम्पावत की प्रिंसिपल ज्योति पांडे ने जिलाधिकारी मनीष कुमार से मुलाकात कर शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। यह मुलाकात एक बच्चे की शिक्षा के संबंध में पूर्व में हुई बातचीत के क्रम में हुई।
इस दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के संवेदनशील और सकारात्मक प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने प्रिंसिपल से अपेक्षा जताई कि भविष्य में भी जरूरतमंद बच्चों के प्रति इसी प्रकार सहयोगात्मक और व्यावहारिक दृष्टिकोण बनाए रखें, साथ ही स्कूल में शैक्षिक व सह-शैक्षिक गतिविधियों को और सशक्त किया जाए।
प्रिंसिपल ज्योति पांडे ने भी जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि विद्यालय वर्तमान की तरह ही आगे भी बेहतर प्रदर्शन करता रहेगा और शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करने का प्रयास करेगा।
मुलाकात के दौरान शिक्षा के विस्तार, सामाजिक जिम्मेदारी और जरूरतमंद बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने जैसे विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

