कामाज्यूला में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई*

चम्पावत,

*कामाज्यूला में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई*

*करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, सूचना मिलते पंहुची पुलिस-प्रशासन एवं राहत-बचाव टीमें*बाराकोट तहसील के कामाज्यूला क्षेत्र में शनिवार शाम एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर रवाना किया और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को रेस्क्यू किया गया।जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र चम्पावत को पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से पिकअप वाहन संख्या UA03CA4351 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी लोहाघाट, तहसीलदार बाराकोट के साथ पुलिस, राजस्व, फायर टीम, 108 एम्बुलेंस एवं चिकित्सा विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पंहुचकर आपसी समन्वय से दुर्गम स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य किया।दुर्घटना में जीत सिंह अधिकारी पुत्र धर्म सिंह अधिकारी, उम्र लगभग 58 वर्ष तथा वाहन चालक नारायण सिंह अधिकारी पुत्र दिनेश सिंह अधिकारी, उम्र लगभग 36 वर्ष, दोनों निवासी रैघाव, तहसील बाराकोट घायल हुए हैं। एक घायल का उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में उपचार किया जा रहा है, जबकि दूसरे घायल को भी उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया जा रहा है। दोनों घायलों को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक समन्वय किया जा रहा है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *