चंपावत,
*ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता हेतु जनपद स्तरीय चयन ट्रायल स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में संपन्न*
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत बुधवार को स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में जनपद भर से कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें 27 पुरुष एवं 3 महिला प्रतिभागी शामिल रहे।चयन प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता का सूक्ष्मता से आकलन किया गया। इसके तहत अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की शारीरिक क्षमता परीक्षाओं का आयोजन किया गया, जिनमें 100 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्रॉड जम्प, सिटअप्स, मेडिसिन बॉल थ्रो तथा 400 मीटर दौड़ की परीक्षा प्रमुख रूप से शामिल रही। शारीरिक दक्षता मानकों में खरा उतरने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन आगामी स्तर की प्रतियोगिताओं हेतु किया गया।इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती बबीता बिष्ट, टनकपुर स्टेडियम प्रभारी गौरव खोलिया, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, बास्केटबॉल प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह धामी, ताईक्वांडो प्रशिक्षक इमरान अली, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल तथा एथलेटिक्स प्रशिक्षक आकाश दीप उपस्थित रहे। साथ ही शिक्षण क्षेत्र से ललित मोहन भट्ट, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, भुवन जोशी, हीरा, दीपक एवं राकेश ने उपस्थित रहकर चयन प्रक्रिया के कुशल संपादन में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
kamal bhandari editor in chief ।

