सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ नौलिया गांव पहुंचे उद्यान विभाग के कार्मिक, 50 किसानों को बांटे सब्जियों के बीज*

चम्पावत,

*सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ नौलिया गांव पहुंचे उद्यान विभाग के कार्मिक, 50 किसानों को बांटे सब्जियों के बीज*

*मटर, मूली, मेथी, राई व पालक के बीजों का वितरण, किसानों को सब्जी उत्पादन के लिए किया प्रोत्साहित*मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में जनपद चम्पावत में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को उद्यान सचल दल केंद्र देवीधुरा द्वारा दूरस्थ नौलिया गांव में कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय किसानों को सब्जियों के बीज वितरित किए गए।कार्यक्रम के दौरान किसानों को मटर, मूली, मेथी, राई एवं पालक के बीज उपलब्ध कराए गए। बीज वितरण कार्यक्रम से गांव के कुल 50 किसान लाभान्वित हुए। इस दौरान किसानों को मौसमी सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध भूमि का बेहतर उपयोग कर अपनी आय में वृद्धि करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।उद्यान विभाग द्वारा किसानों को बताया गया कि स्थानीय जलवायु एवं भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप सब्जी उत्पादन आजीविका का बेहतर माध्यम बन सकता है। घर एवं खेतों में मौसमी सब्जियों का उत्पादन बढ़ने से जहां परिवारों को ताजी एवं पौष्टिक सब्जियां उपलब्ध होंगी, वहीं अतिरिक्त उत्पादन से किसानों को आय का अवसर भी मिलेगा।सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों तक विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें उद्यान एवं सब्जी उत्पादन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *