चम्पावत,
*चम्पावत में पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप से नागरिकों को मिल रही पासपोर्ट सेवाओं की सुविधा*
*कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार और बुधवार को कैंप का आयोजन, 29 अक्टूबर को तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) में लगेगा कैंप*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में तथा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए विशेष पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनपद के नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं सुलभ कराना तथा आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाना है।इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर, चम्पावत में पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को भी यह कैंप आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 29 अक्टूबर 2026 को तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) में भी पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप लगाया जाएगा।इस विशेष पहल के माध्यम से जनपदवासियों को पासपोर्ट आवेदन एवं उससे संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने में सुविधा मिलेगी। मोबाइल वैन कैंप के आयोजन से नागरिकों को पासपोर्ट सेवाओं का लाभ अपने जनपद में ही प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है, जिससे उन्हें संबंधित कार्यों के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता कम होगी।जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर आयोजित होने वाले पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप का लाभ उठाएं।
kamal bhandari editor in chief.

