विधानसभा निर्वाचन 2027: चम्पावत में ईवीएम और वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच जारी*

चम्पावत ,

*विधानसभा निर्वाचन 2027: चम्पावत में ईवीएम और वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच जारी*

*चम्पावत: ईवीएम-वीवीपीएटी की FLC जांच जारी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस का निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं*आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद चम्पावत में ईवीएम (EVM) एवं वीवीपीएटी (VVPAT) की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) का कार्य तेजी से चल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुपालन में कलक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपीएटी वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा मशीनों की तकनीकी जांच का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा है।इसी क्रम में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा स्वयं वेयरहाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, सुव्यवस्थित और पूरी पारदर्शिता के साथ सभी मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी की देखरेख में सम्पूर्ण जांच प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही है, ताकि मशीनों की तकनीकी स्थिति और कार्यप्रणाली को पूरी तरह परखा जा सके।निरीक्षण एवं जांच प्रक्रिया के दौरान नोडल अधिकारी ईवीएम श्री विमल कुमार सूंठा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.एस. अधिकारी, तहसीलदार श्री बृजमोहन आर्या, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री विनय शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *