जिला स्थापना दिवस पर विद्यालय में रंग कारवां संस्था का जागरूकता कार्यक्रम ।

जिला स्थापना दिवस पर विद्यालय में रंग कारवां संस्था का जागरूकता कार्यक्रम ।

चम्पावत जिला स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फोर्ती मे गैर सरकारी संस्था ‘रंग कारवां’ द्वारा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाटक का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। संस्था के कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के महत्व, सामाजिक समानता, भाईचारे और छुआछूत के विरुद्ध जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नाटक कला एवं अभिनय का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता ने ने ‘रंग कारवां’ संस्था के इस रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रंग कारवां की ओर से पंकज, लता, अंकित, अंजली आदि ने बच्चों को विभिन्न विधाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम में जया जोशी, कमल राय, ओमप्रकाश बगौली, आशा आर्या, मुन्नी देवी सहित दोनों विद्यालयों के 55 बच्चे उपस्थित थे ।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *