नंदा माता मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू

नंदा माता मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू

नौगांव–रेगडू मार्ग पर एबटमाउंट के समीप ऐतिहासिक चमलकोट के पास स्थित माता नंदा देवी मंदिर में आज कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय जागरण, भजन संध्या एवं भंडारे का शुभारंभ हुआ।कलश यात्रा के साथ शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर माता नंदा देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।अध्यक्ष कुंदन सिंह मेहता, प्रकाश सिंह मेहता उपाध्यक्ष, मोहन सिंह मेहता कोषाध्यक्ष, संयोजक राजू मेहता,धन सिंह, कमल सिंह, पंकज जोशी, खुशाल सिंह, दरबान सिंह, कल्याण सिंह,बासुदेव ओली, गणेश सिंह आदि सहयोग कर रहे है। क्षेत्र के बयोवृद्ध 101 वर्षीय मोती सिंह मेहता ने भी अपनी उपस्थिति से आयोजकों का मनोबल बढ़ाया।आज रात्रिकालीन जागरण होगा कल दिन में कन्या पूजन , भंडारे से कार्यक्रम का समापन होगा।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *