नई जिम्मेदारी पर नामित सभासद महेश बिष्ट का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान ।

नई जिम्मेदारी पर नामित सभासद महेश बिष्ट का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान

नगर पंचायत पाटी के गठन पर नगरवासियों ने जताई खुशी, मिष्ठान खिलाकर मनाया उत्सवपाटी। नगर पंचायत पाटी के गठन के बाद नई जिम्मेदारी मिलने पर नामित सभासद श्री महेश बिष्ट का क्षेत्रवासियों एवं साथियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें सोल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत पाटी के गठन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने नगर पंचायत के गठन को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए नई उम्मीदें व्यक्त कीं।कार्यक्रम में पूर्व भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं सभासद बलराज पाटनी (बबलू सिंह) सहित श्री संजय सिंह, श्री राजू बोहरा, श्री राजू बिष्ट, श्री खीम सिंह मेहता, श्री मोहित सिंह, श्री अमित सिंह, श्री आशीष सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने श्री महेश बिष्ट को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर पंचायत पाटी के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। लोगों ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारियों के साथ जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी और नगर पंचायत क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, उत्साह और खुशी का माहौल रहा। क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत पाटी के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *