चंपावत ,
*वाइब्रेंट विलेज मडूआ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्याज बीज वितरण, 90 से अधिक ग्रामीण हुए लाभान्वित*
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को वाइब्रेंट विलेज मडूआ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा उनकी आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्याज के उन्नत बीजों का वितरण किया गया।कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट ने बताया कि योजना के अनुसार कार्यक्रम में 90 से अधिक लाभार्थियों को सब्जी बीजों का वितरण किया गया है। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी ग्रामवासियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर पॉलीहाउस निर्माण एवं कीवी मिशन योजना के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें इन योजनाओं को अपनाकर अपनी आय वृद्धि करने हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्कर राम एवं ग्राम प्रधान श्रीमती पूजा देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय कर्मचारी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief ।

