*पुलिसिंग में और मजबूती की ओर—थाना बनबसा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण*

*जनपद चंपावत*

*पुलिसिंग में और मजबूती की ओर—थाना बनबसा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण*

*श्रीमती निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर* द्वारा आज दिनाँक 17.09.2026 को *थाना बनबसा* का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर थाना परिसर में शस्त्रों एवं सरकारी वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।🔹 थाना अभिलेखों, CCTNS, मालखाना, शस्त्रागार, मैस एवं बैरक की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।🔹 आपदा एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों, शस्त्रों एवं टियर गैस की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की जांच की गई।🔹 पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।🔹 पुलिस कर्मियों से शस्त्र खोलने-जोड़ने का अभ्यास कराकर उनकी दक्षता एवं तत्परता परखी गई।🔹 अपराध नियंत्रण हेतु नियमित गश्त, चेकिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।🔹 विवेचनाधिकारियों को लंबित विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। *चम्पावत पुलिस — अनुशासन, सतर्कता और बेहतर पुलिसिंग के साथ आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर।* 🚔🇮🇳मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावतदिनाँक – 17.09.2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *