पेड़ और मलबे से बंद अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर एसडीएम ने खुद संभाला मोर्चा ।

पेड़ और मलबे से बंद अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर एसडीएम ने खुद संभाला मोर्चा ।

मौके पर पहुंचकर मार्ग खुलवाया, यातायात कराया सुचारु; आपदा की स्थिति में राजस्व कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देशचम्पावत। राष्ट्रीय राजमार्ग के वैकल्पिक मोटर मार्ग अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा आने से बाधित हुए यातायात को सुचारु कराने के लिए उपजिलाधिकारी चम्पावत विपिन चंद्र पंत ने मौके पर पहुंचकर स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के साथ मिलकर मार्ग से पेड़ और मलबा हटवाया तथा यातायात को सुचारु कराया।मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही एसडीएम पंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को तत्काल मलबा एवं पेड़ हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोलने के निर्देश दिए। अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता से मार्ग को खोलकर वाहनों का आवागमन सामान्य कराया गया।एसडीएम पंत ने पूर्व में ही सभी राजस्व निरीक्षकों एवं राजस्व उपनिरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहने और किसी भी संभावित दैवीय आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय बनाए रखते हुए आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने को कहा है।इसके बाद उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के अन्य संवेदनशील स्थलों का भी निरीक्षण किया। स्वाला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचकर उन्होंने निर्माण कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों से निर्माण कार्य और यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क पर वाहनों का आवागमन सुचारु बनाए रखने तथा यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान राजस्व निरीक्षक छत्र सिंह बोहरा, राजस्व उपनिरीक्षक हरीश गहतोड़ी, जीवन सिंह रिंगवाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *