चम्पावत,
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14 अगस्त 2026 को प्रातः 10:14 बजे से दोपहर 1:14 बजे तक जनपद चम्पावत सहित देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल एवं ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा भारी वर्षा एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जनपद के समस्त संबंधित अधिकारियों एवं आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा एवं आकाशीय बिजली से संभावित परिस्थितियों पर लगातार निगरानी रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि अत्यधिक वर्षा एवं गर्जन के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, खुले स्थानों एवं पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित तहसील प्रशासन अथवा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना दें।जिला प्रशासन द्वारा जनपद में मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सावधानी एवं तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
kamal bhandari editor in chief ।

