प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया रक्तदान
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 8 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।शिविर के दौरान रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य बलराज पटनी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।शिविर में पैथोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ त्यागी, नर्सिंग ऑफिसर जीवन सिंह, काउंसलर हरीश पाण्डेय और लैब टेक्नीशियन महेंद्र सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।सीएमओ ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य है। ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार जताया और आमजन से भी इस तरह के सामाजिक अभियानों में सहभागिता करने की अपील की।15 रक्तदाताओं का योगदान इस शिविर की महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा।
kamal bhandari editor in chief ।

