मां भगवती महोत्सव खटोली 2026 का भव्य आयोजन 19 अक्टूबर की रात्रि को, क्षेत्रवासियों को दिया आमंत्रण
खटोली। मां भगवती के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच खटोली में मां भगवती महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 19 अक्टूबर की रात्रि को किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मेला कमेटी द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।मेला कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बुराठी, व्यवस्थापक नवीन सिंह तथा समस्त कमेटी पदाधिकारियों ने आसपास के समस्त क्षेत्रवासियों एवं मां भगवती के भक्तों से महोत्सव में पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। कमेटी की ओर से सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित करते हुए आयोजन की शोभा बढ़ाने का निवेदन किया गया है।मां भगवती महोत्सव धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।मेला कमेटी ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 19 अक्टूबर की रात्रि को आयोजित होने वाले मां भगवती महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें।
kamal bhandari editor in chief.

