रीठा साहिब में शुरू हुई एक्स-रे सेवा — लधिया घाटी को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास और जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की पहल से वर्षों का इंतजार हुआ खत्म

चम्पावत/रीठा साहिब। लधिया घाटी और रीठा साहिब क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीठा साहिब (चौड़ा मेहता) में एक्स-रे सेवा का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के अथक प्रयासों से यह महत्वपूर्ण सुविधा अब स्थानीय लोगों को उपलब्ध हो गई है।

अप्रैल माह में स्थापित एक्स-रे मशीन तकनीशियन की तैनाती के अभाव में संचालित नहीं हो पा रही थी। अब एक्स-रे तकनीशियन मयंक ओली की नियुक्ति के बाद 29 जून 2026 से सेवा विधिवत शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

अब एक्स-रे जांच के लिए लगभग 60 किलोमीटर दूर लोहाघाट या अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।

समय और धन दोनों की होगी बचत।

स्थानीय स्तर पर बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी

आपातकालीन मरीजों को तुरंत जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।

ग्रामीणों में खुशी की लहर है वर्षों से एक्स-रे सुविधा की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों का सपना आखिरकार पूरा हो गया। सेवा शुरू होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *