वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश**जिलाधिकारी ने एसडीएम चम्पावत को सौंपी जाँच की जिम्मेदारी*

चम्पावत,

चम्पावत जनपद में आज 11 अगस्त 2026 को वाहन संख्या UK-05-TA-5045 के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना का जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश जारी किए हैं।जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र, चम्पावत की एटीआर तथा उप जिलाधिकारी, चम्पावत की रिपोर्ट के अनुसार वाहन टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। अपराह्न करीब 03:05 बजे वाहन एन एच 09 बनलेख के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में वाहन में सवार चार व्यक्तियों में से एक व्यक्ति की मृत्यु तथा तीन व्यक्ति घायल हुए हैं।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत एवं निष्पक्ष जाँच के लिए उप जिलाधिकारी, चम्पावत को जाँच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने जाँच अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना के कारणों, परिस्थितियों एवं अन्य संबंधित तथ्यों की गहनता से जाँच करते हुए 15 दिन के भीतर जाँच आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटनाओं के कारणों की तथ्यपरक जाँच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *