युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार हेतु देवीधुरा में एक दिवसीय रोजगार मेले का हुआ सफल आयोजन*

चंपावत

*युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार हेतु देवीधुरा में एक दिवसीय रोजगार मेले का हुआ सफल आयोजन*

प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार को बढ़ावा देने के दूरदर्शी दृष्टिकोण के क्रम में तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला सेवायोजन विभाग, चंपावत द्वारा मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज, देवीधुरा में एक दिवसीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार तथा अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना रहा।जिला सेवायोजन अधिकारी आर. के. पंत ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों ‘टाटा मोटर्स (पंतनगर)’ तथा ‘क्वैस ग्रुप’ के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कंपनियों के चयनकर्ताओं द्वारा मेले में आए अभ्यर्थियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार आयोजित किए गए। मेले में कुल 26 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिन सभी को उनकी योग्यता के आधार पर कंपनियों द्वारा अप्रेंटिस हेतु द्वितीय चरण के लिए चयनित कर लिया गया। रोजगार मेले के सफल संचालन एवं प्रक्रिया के दौरान टाटा मोटर्स एवं क्वैस ग्रुप के प्लेसमेंट अधिकारी श्री दिनेश चंद्र, श्री राकेश शर्मा, श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट तथा जिला सेवायोजन कार्यालय से श्री चंद्रशेखर जोशी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *