पुलिस कर्मी के पुत्र की सफलता से जिले में खुशी की लहर
चम्पावत पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण तब बना, जब अपर उपनिरीक्षक के पुत्र ने NDA परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक हासिल की।
जनपद में तैनात अपर उपनिरीक्षक सागर सिंह बिष्ट के पुत्र आयुष्मान ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा में 22वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने आयुष्मान की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने आयुष्मान एवं उनके पिता को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

