रीठा साहिब (लधियाघाटी)। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर क्षेत्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिल्पकार सुधारणी सभा के अध्यक्ष पनी राम आर्य के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने की।
कार्यक्रम के तहत रीठा साहिब बाजार में बाबा साहेब के जयकारों के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश महामंत्री प्रधान संगठन चन्द्र शेखर गड़कोटी, पुष्कर सिंह बगौटी और पूर्व सैनिक गोविन्द सिंह बिष्ट शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री नवीन रसीला ने किया। इस दौरान प्रधान नरेश कुमार, लक्ष्मण बोहरा, कुन्दन सिंह, विनोद बडेला, रमेश परवाल, संतोष कुमार, बिक्रम बोहरा, प्रकाश गोस्वामी, प्रमोद बोहरा, पियूष टिटगांई, राजू, लक्ष्मण राम, नारायण राम, जगदीश सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय प्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

