लंपी रोग से बचाव को लेकर पशुपालकों को किया जागरूक, 34 पशुपालकों ने लिया शिविर का लाभ*

चंपावत

*लंपी रोग से बचाव को लेकर पशुपालकों को किया जागरूक, 34 पशुपालकों ने लिया शिविर का लाभ*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में ग्राम सभा होली पीपलाटी, खेतिखान में लंपी रोग से बचाव एवं पशुपालकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से पशुपालकों को लंपी रोग के कारण, संभावित लक्षण, रोग के प्रसार तथा इससे बचाव एवं रोकथाम के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।शिविर में पशुपालकों को बताया गया कि पशुओं में लंपी रोग से संबंधित किसी भी प्रकार के संभावित लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करें, ताकि समय पर आवश्यक उपचार एवं रोकथाम की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। साथ ही पशुओं की नियमित निगरानी, स्वच्छता बनाए रखने तथा रोग के संभावित प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में भी जानकारी दी गई।इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि शिविर में कुल 34 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान पशुओं में पाए गए संभावित लक्षणों के आधार पर आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया तथा पशुपालकों को औषधियों के उचित उपयोग एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी खेतिखान डॉ. शैलेश कुमार एवं पशुधन प्रसार अधिकारी श्रीमती स्वाति ने प्रतिभाग कर पशुपालकों को लंपी रोग की रोकथाम, पशुओं की देखभाल एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया। अधिकारियों ने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी रखें तथा किसी भी असामान्य लक्षण की स्थिति में तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को सूचित करें।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *