श्रमिक परिवारों के कल्याण को प्राथमिकता, गैंड़ाखाली के 776 निर्माण श्रमिकों को वितरित की गईं 2721 किट*

चम्पावत,

*श्रमिक परिवारों के कल्याण को प्राथमिकता, गैंड़ाखाली के 776 निर्माण श्रमिकों को वितरित की गईं 2721 किट*

*मा. मुख्यमंत्री के श्रमिकों के कल्याण के दिए गए निर्देशों के क्रम में शिक्षण, पोषण एवं स्वच्छता सामग्री से लाभान्वित हुए श्रमिक परिवार*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के श्रमिकों के कल्याण के दिए गए निर्देशों एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में श्रमिक परिवारों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से न्याय पंचायत मोहनपुर की ग्राम पंचायत गैंड़ाखाली के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए सामग्री वितरण शिविर आयोजित किया गया। स्थानीय सम्मानित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से 776 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित किया गया।शिविर में कुल 2721 किट का वितरण किया गया, जिनमें 1169 शिक्षण किट, 776 पोषण किट एवं 776 स्वच्छता किट शामिल हैं। इन सामग्रियों से श्रमिक परिवारों को बच्चों की पढ़ाई तथा पोषण एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी। साथ ही दैनिक जरूरतों पर होने वाले पारिवारिक व्यय में भी सहयोग मिलेगा।मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रमिकों एवं उनके आश्रितों की शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार के उद्देश्य से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। निर्माण कार्यों में योगदान देने वाले श्रमिकों के परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना इन प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।गैंड़ाखाली के श्रमिकों के लिए आयोजित यह शिविर योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में उपयोगी पहल रहा। एक ही शिविर में शिक्षण, पोषण एवं स्वच्छता सामग्री के वितरण से श्रमिक परिवारों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *