चम्पावत,
*दूसरों के जीवन में खुशियां लाने वाले सेवानिवृत्त एनएसजी कमांडो मनोज करायत को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित*
*दूसरों की खुशी में अपनी खुशी देखने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणा : जिलाधिकारी*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने मंगलवार को सेवानिवृत्त एनएसजी कमांडो श्री मनोज करायत को उनके सामाजिक योगदान के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया। श्री करायत पिछले कई वर्षों से युवाओं को सेना में भर्ती होने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके प्रयासों एवं मार्गदर्शन से कई युवाओं का अग्निवीर के रूप में चयन हुआ है। साथ ही वे युवाओं कों नशे की लत से दूर रहने की प्रेरणा भी देते हैं।जिलाधिकारी ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कम लोग होते हैं, जो दूसरों की खुशी में अपनी खुशी देखते हैं। श्री मनोज करायत का सेवाभाव समाज के लिए प्रेरणादायक है। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी युवाओं का भविष्य संवारने के लिए उनका समर्पण सराहनीय है।श्री करायत अपने सैन्य अनुभव से युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण देने के साथ अनुशासन, मेहनत और देशसेवा के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में युवाओं का अग्निवीर में चयन होना अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा है। उनकी यह पहल युवाओं का भविष्य संवारने और उनके परिवारों में खुशियां लाने का माध्यम बन रही है।
kamal bhandari editor in chief.

