सरस्वती शिशु मंदिर भिंगराड़ा में सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन का आयोजन भिंगराड़ा
, 25 सितंबर 2026।
सरस्वती शिशु मंदिर भिंगराड़ा में शुक्रवार को सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विद्यालय परिवार एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम की अध्यक्षता दि नैनीताल बैंक, भिंगराड़ा शाखा के प्रबंधक शारद कुमार ने की। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि रमेश चंद्र भट्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रेम बल्लभ भट्ट, चंद्रशेखर जोशी, सतीश भट्ट, दिनेश भट्ट, हरीश चंद्र भट्ट सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।सामूहिक वंदे मातरम् गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए राष्ट्रीय भावना एवं देशप्रेम का संदेश दिया। उपस्थित अतिथियों ने भी विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की और ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों में संस्कार, एकता एवं राष्ट्रभावना को मजबूत करने वाला बताया।
kamal bhandari editor in chief ।

