जनपद चंपावत के बाराकोट ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जन-भागीदारी से स्वच्छता एवं झाड़ी कटान का किया गया कार्य*

चंपावत ,

जनपद चंपावत के बाराकोट ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जन-भागीदारी से स्वच्छता एवं झाड़ी कटान का किया गया कार्य*

*सेवा संकल्प अभियान: बाराकोट में झाड़ी कटान व स्वच्छता कार्य जारी, ग्रामीणों ने श्रमदान में लिया बढ़-चढ़कर भाग*प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी निर्देशों के अनुपालन में जन-सेवा और स्वच्छता को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद चंपावत में विकास कार्यों एवं जन-भागीदारी का दौर निरंतर जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद के बाराकोट विकासखंड क्षेत्र में जन-सामान्य और प्रशासनिक मशीनरी के परस्पर सहयोग से व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।अभियान के तहत बाराकोट विकासखंड की ग्राम पंचायत कमज्यूला में ग्रामीणों तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा श्रमदान के माध्यम से मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर झाड़ी कटान का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। वहीं ग्राम पंचायत कमज्यूला में भी ग्रामीणों ने एकजुट होकर संपर्क मार्गों की साफ-सफाई तथा झाड़ी कटान का कार्य प्राथमिकता से किया। इस अभियान की मुख्य विशेषता ग्रामीणों की उत्साहजनक एवं सक्रिय भागीदारी रही, जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। स्थानीय निवासियों के सहयोग से न केवल गांव का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बन रहा है, बल्कि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने एवं यातायात को सुरक्षित बनाने में भी बड़ी मदद मिल रही है।जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, जन-सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और श्रमदान की इस भावना को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *