चम्पावत ,
*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी*
*लंबित शिकायतों की जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए किसी भी स्तर पर शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए।समीक्षा में बताया गया कि वर्तमान तक विभिन्न विभागों में कुल 79 शिकायतें लंबित हैं, जिनमें एल-1 स्तर पर 69 तथा एल-2 स्तर पर 10 शिकायतें शामिल हैं। विभागवार लंबित शिकायतों में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की 9, पुलिस विभाग की 7, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की 6, वन विभाग की 6, राजस्व विभाग की 5, माध्यमिक शिक्षा की 4, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की 3, पर्यटन विभाग की 3 तथा नगर पालिका से संबंधित 3 शिकायतें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों में एक से दो शिकायतें लंबित हैं।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से अधिक लंबित शिकायतों वाले विभागों को प्राथमिकता के आधार पर प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल शिकायत को पोर्टल पर निस्तारित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का व्यावहारिक और संतोषजनक समाधान होना चाहिए। एल-2 स्तर पर लंबित प्रकरणों पर भी संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से ध्यान दें और प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने नियमित रूप से सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की मॉनिटरिंग करने तथा निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह, एपीडी श्रीमती विम्मी जोशी, जिला विकास अधिकारी श्री दिनेश दिगारी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान श्री आर.पी. डोभाल, डीपीआरओ श्री महेश कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार, अधिशासी अभियंता सीएनडीएस श्री गिरीश पंत सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief ।

