चम्पावत ,
*‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चम्पावत में हर्षोल्लास से आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, महिलाओं व बच्चों को मिला योजनाओं का लाभ*
*विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में गोदभराई, बेटी जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट वितरण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आंगनबाड़ी वर्करों का हुआ सम्मान*प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को जनपद चम्पावत के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष अभियान के तहत जनपद के मझेड़ा, मीना बाजार लोहाघाट, बलाई लोहाघाट, टाक बाराकोट, चांदमारी लोहाघाट, काण्डे, कानीकोट, तोला रैकुड़ी, ठाड़ाढूंगा वार्ड लोहाघाट, खरी, मारागांव, कजीना-प्रथम, वालिक तथा सुन डूंगरा द्वितीय सहित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में अनेक जनकल्याणकारी गतिविधियाँ एवं पोषण दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए।अभियान के दौरान बाराकोट के आंगनबाड़ी केंद्र लिसवाड़ी में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीमा आर्या की गरिमामयी अध्यक्षता में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं नवजात बालिकाओं का ‘बेटी जन्मोत्सव’ अत्यंत उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित बच्चों को फल व चाॉकलेट वितरित की गईं। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्र वालिक में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री दिनेश सिंह बिष्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर बच्चों को फल व बिस्कुट वितरित किए तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, सहायिका एवं आशा कार्यकत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इसके अतिरिक्त, आंगनबाड़ी केंद्र कानीकोट में आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम के दौरान धात्री माताओं को ‘महालक्ष्मी किट’ का वितरण किया गया तथा कजीना-प्रथम सहित अन्य केंद्रों पर पोषण दिवस आयोजित कर स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं व धात्री माताओं को बाल विकास, स्वास्थ्य एवं उचित पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से बाल कल्याण एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं को जन-जन तक पहुँचाने का प्रभावी संदेश दिया गया।
kamal bhandari editor in chief ।

