*’नशामुक्त समाज, स्वस्थ समाज’: चम्पावत की चारों तहसीलों के पीएलवी कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट में निकाली जागरूकता रैली*

चंपावत ,

*’नशामुक्त समाज, स्वस्थ समाज’: चम्पावत की चारों तहसीलों के पीएलवी कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट में निकाली जागरूकता रैली*

*नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत लोहाघाट में भव्य जन-जागरूकता रैली आयोजित* राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के क्रम में माननीय जिला जज व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के दिशा-निर्देशानुसार 02 अक्टूबर 2026 को तहसील लोहाघाट क्षेत्र में नशा मुक्ति एवं इसके गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशाल रैली का सफल आयोजन किया गया।उक्त जागरूकता रैली का विधिवत शुभारंभ हिटलर मार्केट, लोहाघाट से हुआ, जो लोहाघाट चौराहा एवं मार्केट चौराहा से होते हुए बस अड्डा, लोहाघाट पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस आयोजन में तहसील लोहाघाट, पाटी, चम्पावत एवं बाराकोट के पैरालीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) तथा कार्यकर्ताओं ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ सहभागिता दर्ज की।रैली के संचालन के दौरान पीएलवी कार्यकर्ताओं ने आम जनमानस को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के विषय में विस्तार से जागरूक किया। विशेष रूप से युवाओं और किशोरों को नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा अपने साथियों व परिजनों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति सचेत करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान संदेश प्रसारित किया गया कि नशा न केवल व्यक्ति विशेष के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार एवं समाज पर अत्यंत प्रतिकूल प्रभाव डालता है।कार्यक्रम के दौरान “नशा छोड़ें, जीवन संवारें” तथा “नशामुक्त समाज, स्वस्थ समाज” जैसे प्रेरक एवं संदेशात्मक नारों के माध्यम से नागरिकों को नशामुक्त व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया।इस नशा मुक्ति अभियान का मुख्य ध्येय समाज में, विशेषकर युवा वर्ग में, नशे के प्रति सजगता उत्पन्न करना तथा एक नशामुक्त, सुरक्षित एवं स्वस्थ सामाजिक वातावरण के निर्माण में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करना रहा। रैली के अंत में पीएलवी कार्यकर्ताओं ने आमजन से एकजुट होकर नशा उन्मूलन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

kamal bhandari editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *