सीमा सुरक्षा को लेकर एसपी महोदया सख्त, बनबसा क्षेत्र के संवेदनशील सुरक्षा स्थलों का औचक निरीक्षण*🔺

*जनपद चम्पावत*🚨

*सीमा सुरक्षा को लेकर एसपी महोदया सख्त, बनबसा क्षेत्र के संवेदनशील सुरक्षा स्थलों का औचक निरीक्षण*🔺

*सीमा सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं—एसपी रेखा यादव*🔹भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 05.10.2026 को *श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* द्वारा बनबसा क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण सुरक्षा एवं निगरानी स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया।📌महोदया द्वारा *चौकी बैराज, इमिग्रेशन पोस्ट, एएचटीयू, बैराज पुल सुरक्षा गार्द सहित थाना बनबसा के नवनिर्मित भवन* का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता, सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।📌निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता एवं पूर्ण मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहना आवश्यक है तथा सीमा क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि एवं संदिग्ध व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जाए।📌एसपी महोदया ने निर्देशित किया कि सीमा क्षेत्र से होने वाले आवागमन, संदिग्ध गतिविधियों एवं संभावित आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए तथा संबंधित सुरक्षा एजेंसियों एवं विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सूचनाओं का समयबद्ध आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए।📌उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीमा सुरक्षा के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी को पूरी जिम्मेदारी, सजगता एवं अनुशासन के साथ निभाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सदैव सतर्क रहें।📌साथ ही महोदया द्वारा थाना बनबसा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया व संबंधित अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता व उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए।➡️*चम्पावत पुलिस सीमा क्षेत्र की सुरक्षा एवं आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।*“ *सीमा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता—सतर्कता में कोई कमी नहीं, ड्यूटी में कोई लापरवाही नहीं* ।”मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक – 05.10.2026

kamal bhandari editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *