चम्पावत जनपद में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान गतिमान; मलबे की सफाई, झाड़ी कटान और नाली सफाई पर विशेष जोर*

चम्पावत ,

चम्पावत जनपद में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान गतिमान; मलबे की सफाई, झाड़ी कटान और नाली सफाई पर विशेष जोर*

*सुरक्षित और सुगम आवाजाही के लिए चम्पावत में युद्धस्तर पर सड़क सुधार, जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रशासनिक टीमें सक्रिय*प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सुरक्षित, सुगम और तगड्ढामुक्त सड़कों के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए चम्पावत जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के कुशल मार्गदर्शन और सतत निरीक्षण में जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि), राष्ट्रीय राजमार्ग खंड एवं पीएमजीएसवाई की टीमें संयुक्त रूप से जुटी हुई हैं। मानसून के बाद जिले की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एकीकृत कार्ययोजना के तहत विभिन्न मरम्मत और सौंदर्यीकरण के कार्य तेजी से निपटाए जा रहे हैं।इसी क्रम में रौसाल, डूंगरा बोरा, चकसिल कोट, फुलारागांव सहित जनपद के तमाम प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों, जिला मार्गों और सुदूर ग्रामीण संपर्क रास्तों पर युद्धस्तर पर कार्य जारी है। इन क्षेत्रों में सड़कों की पेच मरम्मत के साथ-साथ हालिया बारिश के दौरान आए मलबे और बोल्डरों को क्रेन व जेसीबी की मदद से तत्काल साफ किया जा रहा है, जिससे रास्ते चौड़े और आवाजाही के लिए सुरक्षित बन सकें।जलभराव के कारण सड़कों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए वर्षा जल निकासी की नालियों की गहन सफाई कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त, सड़कों के तीखे मोड़ों और संवेदनशील स्थलों पर दृश्यता सुधारने और संभावित दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए किनारे उगी झाड़ियों का योजनाबद्ध कटान किया जा रहा है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश दिए हैं कि निर्माण और सुधार कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी कार्य तय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। प्रशासन की इस सक्रियता से जिले भर की यातायात व्यवस्था में निरंतर सुधार हो रहा है।

kamal bhandari editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *