चंपावत ,
*सेवा संकल्प अभियान: बाराकोट में 27 लाभार्थियों को बाँटे गए निःशुल्क सब्जी बीज*
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को उद्यान विभाग द्वारा विकासखंड बाराकोट की ग्राम पंचायत लीडू में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट ने बताया कि इस दौरान उद्यान विभाग की टीम ने गाँव के 27 लाभार्थियों को मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टीकल्चर (MIDH) योजना के तहत निःशुल्क सब्जी बीजों का वितरण किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उद्यान विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्थानीय ग्रामीणों को सब्जी बीजों के वितरण के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगारपरक योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया। ग्रामीणों को पॉलीहाउस निर्माण और कीवी मिशन जैसी महत्त्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए आधुनिक तकनीक से बागवानी अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे किसान अपनी आजीविका को सुदृढ़ कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
kamal bhandari editor in chief

