जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, विकास भवन सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ*

चम्पावत,

*जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, विकास भवन सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ*

*उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 14 फील्ड ट्रेनर्स को दिया जा रहा तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण**निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव के वीडियो संदेश के माध्यम से दी गई जनगणना संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी*जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत गुरुवार को विकास भवन सभागार, चम्पावत में उपजिलाधिकारी विपिन चन्द्र पंत की अध्यक्षता में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में कुल 14 फील्ड ट्रेनर्स प्रतिभाग कर रहे हैं, जिन्हें जनगणना के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखंड की निदेशक (जनगणना कार्य )इवा आशीष श्रीवास्तव के वीडियो संदेश का प्रसारण किया गया। वीडियो के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना के महत्व, जनसंख्या संबंधी आंकड़ों के संकलन, निर्धारित नियमों एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही जनगणना कार्य में आंकड़ों की शुद्धता, गोपनीयता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी विपिन पंत ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके सफल संचालन में फील्ड ट्रेनर्स की अहम भूमिका है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने तथा जनगणना से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया को अच्छी तरह समझने को कहा। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की सही जानकारी दर्ज करना तथा आंकड़ों की गोपनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सभी प्रशिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सावधानी एवं निष्ठा के साथ करें।प्रशिक्षण के प्रथम दिवस मास्टर ट्रेनर्स भावेश धीमान एवं मोहन बिष्ट ने 14 फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना की नियमावली, प्रश्नावली, आंकड़ों के संकलन, गणना ब्लॉकों के सीमांकन एवं मानचित्रण की जानकारी दी। साथ ही मोबाइल ऐप एवं डिजिटल माध्यमों से जानकारी दर्ज करने, निर्धारित प्रपत्र भरने तथा प्रगणकों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के आगामी सत्रों में डिजिटल प्रक्रियाओं, व्यावहारिक अभ्यास एवं क्षेत्रीय स्तर पर जनगणना कार्य के सुचारु संचालन से संबंधित जानकारी दी जाएगी, ताकि जनगणना-2027 का कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सटीक एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *