*जनपद चम्पावत*
*टनकपुर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की कार्यवाही, 02 वाहन सीज*
*प्रेशर हॉर्न लगे 02 वाहनों के चालान कर ₹2,000 संयोजन शुल्क वसूला, मैक्स वाहन एवं मोटरसाइकिल सीज*आज दिनांक 15.10.2026 को टनकपुर पुलिस द्वारा टनकपुर बाजार क्षेत्र में ओवरस्पीड एवं प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।📌अभियान के दौरान प्रेशर हॉर्न लगे पाए गए 02 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹2,000 का संयोजन शुल्क वसूल किया गया तथा दोनों वाहनों से प्रेशर हॉर्न उतरवाए गए। इसके अतिरिक्त, यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में 01 मैक्स वाहन एवं 01 मोटरसाइकिल को सीज किया गया। *पुलिस टीम* 1. उपनिरीक्षक संदीप पिलखवाल2. उपनिरीक्षक गुरबिंदर कौर3. हेड कांस्टेबल कैलाश चौसाली4. हेड कांस्टेबल रामलाल5. कांस्टेबल मनोज कुमार *चम्पावत पुलिस की अपील:* जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें तथा प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करें।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय, चम्पावतदिनांक – 15.10.2026
kamal bhandari editor in chief.

