एसपी महोदया की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित,

*जनपद चम्पावत*

*एसपी महोदया की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित,

अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*आज दिनांक 16.10.2026 को *श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* की अध्यक्षता में *पुलिस लाइन चम्पावत* में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं एवं अभियोगों की स्थिति, जनशिकायतों के निस्तारण तथा पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को पुलिसिंग में प्रभावशीलता, कार्यों में समयबद्धता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।*उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित**पुलिस अधीक्षक महोदया* द्वारा पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से *का0 253 ना0पु0 बसन्त पाण्डेय* को “*बेस्ट एम्प्लॉय ऑफ द मंथ – अक्टूबर 2026*” के लिए चयनित किए जाने पर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 16 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।*अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रमुख निर्देश*🔹 आगामी त्योहारों के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को सीएलजी सदस्यों, ग्राम प्रहरी, ग्राम प्रधान व आमजनता के साथ बैठक कर क्षेत्रीय व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।🔹आगामी त्योहारों व चुनाव के दृष्टिगत सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाने, बाजारों में अतिरिक्त बल तैनात करने तथा पीक आवर्स में सुगम यातायात सुनिश्चित व हुड़दंगियों व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया ।🔹 ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत बाहरी व्यक्तियों व किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने तथा ई-बीट बुक के माध्यम से बीट अधिकारियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर जनता व वरिष्ठ नागरिकों से संवाद करने हेतु निर्देशित किया गया।🔹 आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के समस्त फायर स्टेशनों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत दुकानों एवं पटाखा विक्रय स्थलों का समय-समय पर निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु निर्देशित किया गया है।🔹 अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई: ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वांछित अपराधियों, वारंटियों, नशा तस्करों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जाए।🔹 साइबर सुरक्षा संबंधी संचालित समस्त अभियानों के अंतर्गत सभी थाना/चौकी प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा संबंधित पोर्टलों पर आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया🔹 नशा एवं साइबर अपराध पर अंकुश: मादक पदार्थों की तस्करी तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्क निगरानी, जन-जागरूकता एवं त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 🔹 सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी: भ्रामक, आपत्तिजनक एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए।🔹 जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण: प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध न्यायोचित समाधान उपलब्ध कराया जाए।🔹 जन-जागरूकता एवं समन्वय: राहगीर सहायता योजना, प्रधानमंत्री राहत योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया जाए। विभिन्न पुलिस इकाइयों के मध्य बेहतर समन्वय भी सुनिश्चित किया जाए।🔹 लंबित मामलों की समीक्षा: लंबित विवेचनाओं एवं प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ BW/NBW वारंटों की शत-प्रतिशत तामील पर विशेष ध्यान दिया जाए।🔹 आधुनिक तकनीक का उपयोग: ई-ऑफिस प्रणाली तथा JMIS, CRIMAC, CEIR, NATGRID सहित संबंधित पोर्टलों का प्रभावी उपयोग करते हुए सूचनाओं का बेहतर समन्वय एवं नियमित मॉनिटरिंग की जाए।🔹 यातायात व्यवस्था: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन, नियमित वाहन चेकिंग एवं ई-चालान की कार्रवाई बढ़ाई जाए।*जनसेवा एवं जवाबदेही पर विशेष जोर*पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करें। आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते हुए पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत बनाया जाए। साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी थाना एवं शाखा प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय एवं सतर्क रहें।*सराहनीय कार्य हेतु सम्मानित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी*1 कानि0 253 ना0पु0 बसन्त पाण्डेय (बेस्ट इम्पलॉय ऑफ द मंथ)2-उ0नि0 कमलेश भट्ट(प्रभारी SOG)3- उ0नि0 प्रकाश भट्ट (प्रभारी साईबर सैल)4-उ0नि0 जितेन्द्र सिंर बिष्ट5-उ0नि0 अभि0 नीतू स्था0अभि0 कार्या0चम्पावत6-का0 52 ना0पु0 कुलदीप सिंह7- का024 ना0पु0 कैलाश सिंह अधिकारी8- म0का0 222 ना0पु0 मीनाक्षी राणा9-म0का0 84 ना0पु0 मनोरमा राणा 10- म0का0 अभि0 निशा राणा11- म0हे0का0 289 मानसी कुंवर 12-FM 258 देवेन्द्र सिंह13- म0फायर मैन प्रिंयका बिष्ट14- का0 34 टीपी कृष्णा सिह15 श्री शेखर सिंह (जिला रोलआउट मैनेजर)16-म0हो0 नेहा पालीवाल17- म0हो0 सीमा टम्टा*चम्पावत पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है*।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय, चम्पावतदिनांक: 16.10.2026

Kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *