*जनपद चंपावत* 🚒
🐄 दिनांक 07.08.2026 को डीसीआर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि *ग्राम गेंडाखाली, वार्ड नं.-02 स्थित शारदा नदी* के किनारे एक गाय फँस गई है। सूचना मिलते ही *फायर स्टेशन टनकपुर* की रेस्क्यू टीम बिना समय गंवाए घटनास्थल के लिए रवाना हुई।📌मौके पर पहुँचकर फायर कर्मियों ने स्थिति का आकलन किया तथा अत्यंत सावधानी एवं सूझबूझ के साथ गाय को रस्सों की सहायता से सुरक्षित बाँधा। कड़ी मेहनत और समन्वित प्रयासों के बाद गाय को शारदा नदी से सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।➡️फायर टीम की तत्परता, साहस और मानवीय संवेदनशीलता से एक बेजुबान की जान बच गई।🚒 *चम्पावत पुलिस — हर आपदा में तत्पर, हर जीवन की सुरक्षा के लिए समर्पित।* मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत दिनाँक – 08.08.2026
kamal bhandari editor in chief ।

