दूरस्थ ग्राम बकोड़ा में SSB सीम चौक के सहयोग से आयोजित हुआ पशु चिकित्सा शिविर,

चम्पावत,

*दूरस्थ ग्राम बकोड़ा में SSB सीम चौक के सहयोग से आयोजित हुआ पशु चिकित्सा शिविर,

50 पशुपालकों को मिली दवाएँ व मार्गदर्शन*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व एवं जन-कल्याणकारी सोच के अनुरूप प्रदेश के सीमांत व दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य व मूलभूत सेवाएँ पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को जनपद के दूरस्थ ग्राम बकोड़ा में एक विशेष पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सीमा सुरक्षा बल (SSB) सिम चौक के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व सीमांत क्षेत्रों के पशुपालकों को उनके द्वार पर ही बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएँ एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।शिविर के दौरान पशुपालन विभाग एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीणों को पशुधन के बेहतर रखरखाव, नस्ल सुधार, संक्रामक बीमारियों से बचाव तथा शीतकालीन प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारियाँ प्रदान की गईं। इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के लगभग 50 पशुपालकों ने अपने मवेशियों के साथ प्रतिभाग किया।शिविर में उपस्थित पशुचिकित्सकों द्वारा सभी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और जरूरतमंद पशुपालकों को विभिन्न प्रकार की आवश्यक दवाएँ, मिनरल मिक्सचर तथा टॉनिक निःशुल्क वितरित किए गए।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *