चम्पावत,
*मा.मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली स्वीकृति, दुधौरी के भगवती मेला स्थल का होगा सौन्दर्यीकरण*
*शासन ने स्वीकृत किए 30 लाख रुपये, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को मिलेगा प्रोत्साहन**श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनेगा मेला स्थल, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को संवारने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री घोषणा संख्या–198/2026 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र चम्पावत की ग्राम पंचायत दुधौरी स्थित भगवती मेला स्थल के सौन्दर्यीकरण के लिए शासन ने 30 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।भगवती मेला स्थल स्थानीय लोगों की आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। इसके सौन्दर्यीकरण से परिसर को अधिक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर परिवेश उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। यह पहल क्षेत्र की धार्मिक पहचान और लोक संस्कृति को सहेजने की दिशा में भी महत्वपूर्ण होगी।परियोजना के लिए जनपद स्तरीय तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) द्वारा 58.67 लाख रुपये के आगणन की संस्तुति की गई थी। इसके सापेक्ष शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में 30 लाख रुपये स्वीकृत करते हुए धनराशि जिलाधिकारी चम्पावत के निवर्तन पर रखी है। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर स्वीकृत धनराशि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध कराई जाएगी।शासन ने कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व विस्तृत आगणन एवं मानचित्र पर सक्षम अधिकारी से प्राविधिक स्वीकृति प्राप्त करने तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी।कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्थल पर स्थायी सूचना बोर्ड लगाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री घोषणा संख्या, स्वीकृत कार्य का नाम एवं लागत, कार्य प्रारम्भ और पूर्ण होने की तिथि तथा कार्यदायी संस्था सहित आवश्यक विवरण अंकित होंगे। स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित मदों एवं वित्तीय नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाएगा।
kamal bhandari editor in chief

