मानसखंड मंदिर माला मिशन से निखरा पौराणिक पाताल रुद्रेश्वर धाम*

चम्पावत,

*मानसखंड मंदिर माला मिशन से निखरा पौराणिक पाताल रुद्रेश्वर धाम*

*लगभग 2.29 करोड़ रुपये की लागत से संवरा रमक का पाताल रुद्रेश्वर गुफा मंदिर परिसर**विजिटर सेंटर, ट्रैक रूट, पाथ-वे और टिन शेड जैसी सुविधाओं से श्रद्धालुओं की यात्रा होगी सुगम*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के पौराणिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संचालित मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत जनपद चम्पावत के धार्मिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ते हुए विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड पाटी के रमक स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक पाताल रुद्रेश्वर गुफा मंदिर परिसर में 2.29 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्य पूर्ण हो गए हैं।मा. मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप लोक निर्माण विभाग चम्पावत द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक अवस्थापना एवं सौंदर्यीकरण संबंधी कार्य कराए गए हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से पाताल रुद्रेश्वर गुफा मंदिर परिसर को नया और व्यवस्थित स्वरूप मिला है तथा यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं भी बेहतर हुई हैं।मंदिर परिसर के समीप आधुनिक विजिटर सेंटर का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। विजिटर सेंटर में कैफे/रेस्टोरेंट की सुविधा भी विकसित की गई है, जिसका संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को मंदिर परिसर के निकट ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।मंदिर तक पहुंच को अधिक सुगम बनाने के लिए लगभग 170 मीटर लंबे ट्रैक रूट एवं व्यवस्थित पाथ-वे का निर्माण किया गया है। श्रद्धालुओं को धूप एवं बारिश से बचाने के लिए मार्ग को टिन शेड से भी आच्छादित किया गया है। इससे विभिन्न मौसम परिस्थितियों में मंदिर तक आवागमन अधिक सुविधाजनक हो सकेगा।पाताल रुद्रेश्वर गुफा मंदिर चम्पावत जनपद की महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पौराणिक धरोहरों में शामिल है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत हुए इन विकास कार्यों से मंदिर की धार्मिक एवं पर्यटन पहचान को और मजबूती मिलने के साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।पाताल रुद्रेश्वर धाम में सुविधाओं के विकास से रमक सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार, स्थानीय उत्पादों, खान-पान तथा अन्य पर्यटन आधारित गतिविधियों के लिए भी नए अवसर सृजित होंगे।मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मानसखंड मंदिर माला मिशन के माध्यम से प्रदेश की पौराणिक एवं धार्मिक विरासत को संरक्षित करने के साथ ही धार्मिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। पाताल रुद्रेश्वर गुफा मंदिर में पूर्ण हुए विकास कार्य इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *