आपदा से संबंधित स्वीकृत कार्यों में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण करें अधिकारी : जिलाधिकारी*

चम्पावत,

*आपदा से संबंधित स्वीकृत कार्यों में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण करें अधिकारी : जिलाधिकारी*

*कार्यों की गुणवत्ता के लिए थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने और प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर जनपद में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति, अवशेष धनराशि तथा जिला योजना के कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपदा से संबंधित स्वीकृत कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के लिए नियमित निगरानी की जाए तथा कार्यों में आ रही बाधाओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को प्रतिदिन कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अद्यतन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों की गति बढ़ाने के साथ ही निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। कार्यों में पारदर्शिता के लिए निर्माण स्थलों पर कार्य का नाम, स्वीकृत लागत एवं अन्य आवश्यक विवरण दर्शाने वाले बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए।जिला योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को उपलब्ध धनराशि का नियमानुसार सदुपयोग करते हुए स्वीकृत कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग आपसी समन्वय से कार्यों को आगे बढ़ाएं, ताकि योजनाओं का लाभ जनसामान्य को शीघ्र मिल सके।बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह, उप जिलाधिकारी सुश्री नीतू डांगर, श्री बी.सी. पंत एवं श्री उज्ज्वल डालाकोटी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री देवेंद्र पटवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री हितेश खांडपाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान श्री आर.पी. डोभाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

kamal Bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *