*गहतोड़ा ग्राम की सड़क सुविधा को मिली गति, डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए वन भूमि उपयोग की सैद्धांतिक स्वीकृति*

चम्पावत

*गहतोड़ा ग्राम की सड़क सुविधा को मिली गति, डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए वन भूमि उपयोग की सैद्धांतिक स्वीकृति*

*मा.मुख्यमंत्री के “सतत समीक्षा, निरंतर सेवा और जनता की संतुष्टि” के संकल्प के अनुरूप जनमांग के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम**1.2075 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग को केंद्र की सैद्धांतिक मंजूरी, बेहतर आवागमन की राह होगी सुगम*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के “सतत समीक्षा, निरंतर सेवा और जनता की संतुष्टि” के विकल्प रहित संकल्प को धरातल पर साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय जनता की मांग पर गहतोड़ा ग्राम की सड़क सुविधा से जुड़े फटकशिला क्षेत्र में डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु वन भूमि उपयोग की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हुई है।भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून ने 26 अक्टूबर 2026 को चम्पावत वन प्रभाग के अंतर्गत 1.2075 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग हेतु ग्रामीण निर्माण विभाग के पक्ष में निर्धारित शर्तों के अधीन सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। निर्धारित शर्तों के अनुपालन के बाद अंतिम औपचारिक स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।सड़क के डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से ग्रामीणों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों, मरीजों एवं किसानों को शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य सेवाओं और बाजार तक पहुंचने में सहूलियत होगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए परियोजना हेतु पौधे लगाने के साथ ढलानों की सुरक्षा, जल निकासी एवं मलबे के उचित निस्तारण की व्यवस्था भी की जाएगी।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *